Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर दो युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जुलाई 2023, थाना सनौली पुलिस ने सनौली रोड पर सिवाच पेट्रोल पंप के नजदीक शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया किया। आरोपियों की पहचान नरेश व लोकेश निवासी सनौली खुर्द के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त एवं शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। रविवार को थाना सनौली पुलिस की टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर सिवाच पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची तो सामने दो युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान नरेश पुत्र रामकिशन व लोकेश पुत्र धर्मबीर निवासी सनौली खुर्द के रूप में बताई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में आईपीसी की धारा 160 व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments