पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई. 22.5 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित युवक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 28 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इसराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को गांव काकौदा से एक युवक को अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 22.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान काकौदा निवासी राजू के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि थाना इसराना पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान गांव काकौदा में सरकारी स्कूल के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गांव में सरदारो वाली चौपाल के पास गली में एक युवक अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए स्थान पर दबिश दी। गली में एक युवक शराब बेचने के लिए आवाज लगाता मिला, जिसे मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजू पुत्र जग्गा सिंह निवासी काकौदा के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैन में अवैध कच्ची शराब मिली। मापने पर एक कैन में 15 लीटर और दूसरी कैन में 7.5लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शराब पीने का आदी है। अपनी शराब की लत पूरी करने और शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उसने करीब 1 महिना पहले स्वयं उक्त अवैध कच्ची शराब बनाई थी। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments