Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 जून : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने सैनी कॉलानी कच्ची फाटक सड़क पर एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी माडल टाउन निवासी तरूण के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान काबड़ी रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की कच्ची फाटक सैनी कॉलोनी सड़क किनारे एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान तरूण पुत्र मुकेश निवासी गांधी कॉलोनी माडल टाउन के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ अमित की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 10 ग्राम पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करीब एक सप्ताह पहले 15 ग्राम हेरोइन एक युवक से कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बुधवार को बची हेरोइन को लेकर बेचने के लिए कच्ची फाटक सैनी कॉलोनी में ग्राहक की फिराक में आया था।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पुलिस ने थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply