1 किलो 480 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 जुलाई 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बीबीएमबी फ्लाईओवर पुल के पास एक नशा तस्कर को 1 किलो 480 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान चौटला रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सतीश निवासी बतरा कॉलोनी मादक पदार्थ लेकर बीएमबी फ्लाई और पुल के पास आएगा।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए बीबीएमबी फ्लाई और पुल के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध यवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। टीम को कुछ देर पश्चात सिवाह बस स्टैंड की ओर से संदिग्ध किस्म का एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थैली पकड़े हुए आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सतीश पुत्र मंदरूप निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 480 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गांजा बेचकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहत था।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा यूपी के बुढाना में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments