Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


साइकिल सवार युवक से मोबाइल स्नेचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जनवरी 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने टीडीआई सेक्टर 23 के नजदीक साइकिल सवार युवक से मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक आरोपी को शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर मलिक पेट्रोल पंप के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान कन्हैया निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बेरी वाली मस्जिद निवासी अपने साथी आरोपी इश्तयाक उर्फ राजा के साथ मिलकर फोन स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 12 जनवरी की सायं करीब 5 बजे वह साथी आरोपी इश्तयाक के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर टीडीआई सेक्टर 23 की तरफ जा रहे थे। दोनों आरोपियों ने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। रास्ते में एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल स्नेच कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र राकेश निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल फरार आरोपी इश्तयाक के ठीकानों का पता लगा काबू करने व स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कन्हैया को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments