Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 35ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 दिसम्बर 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने भारत नगर काबड़ी रोड पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 35ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ओमपाल निवासी काबड़ी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की काबड़ी निवासी ओमपाल मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए गांव से काबड़ी रोड पर स्थित भारत कॉलोनी में आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए काबड़ी रोड पर भारत नगर कॉलोनी में नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली पकड़े आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ओमपाल पुत्र खिलाराम निवासी काबड़ी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 35ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बरामद गांजा को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस ने आरोपी ओमपाल के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments