Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 516 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने खोतपुरा गांव के अड्डे पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 516 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान खोतपुरा गांव निवासी पंकज के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान चंदौली गांव के अड्डे पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की खोतपुरा गांव निवासी पंकज मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। पंकज बाइक पर मादक पदार्थ लेकर गांव खोतपुरा से पानीपत की तरफ जाएगा।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत खोतपुरा गांव के अड्डे पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गांव खोतपुरा की ओर से एक संदिग्ध किस्म का युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक सवारियों को रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पंकज पुत्र रामधन निवासी खोतपुरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ सौरभ जैसवाल की मौजूदगी में युवक की बाइक के हैंडल पर टंगी प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 516 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए दो दिन पहले करनाल में एक युवक से 2 किलो गांजा 20 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। शनिवार को आरोपी बेचे 1 किलो 516 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में पानीपत जा रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments