Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


11 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जून 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर एक नशा तस्कर को 11 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रितिक निवासी अमर भवन चौक के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान एमजेआर चौक के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की रितिक निवासी अमर भवन चौक मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए सनौली की और से पानीपत की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद संदिग्ध किस्म का एक युवक सनौली का और से पेदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रितिक पुत्र वीरेंद्र निवासी राजपूताना बाजार अमर भवन चौक के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सुनील ढुल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 11 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने उक्त स्मैक गांव राणा माजरा में एक युवक से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments