Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस की अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 9, 2026 Tags: , , , , ,

12 वर्षीय बच्चे को नग्न कर पिटने और वीडियो बनाने के मामले में महज 4 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

-डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा महिला और बच्चों पर अपराध पर तुरंत की जाएगी कार्रवाई

BOL PANIPAT , 09 सितंबर : पानीपत पुलिस ने 12 वर्ष के एक बच्चे को नग्न पर पिटने और उसकी वीडियो बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी प्रणय कुमार ने बताया कि किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 12 वर्षीय बच्चे के साथ नग्न कर पिटाई करने का मामला पुलिस के पास आया था। बच्चे के पिता की ​शिकायत पर थाना किला में पुलिस ने अ​भियोग दर्ज कर लिया।

पानीपत थाना किला पुलिस ने महज 4 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बच्चे ने बताया कि उनके बड़े भाई के पास कॉल आई। एक व्यक्ति ने खुद को सीआईए पुलिस से बताया। उनको लोकेशन भेजने को कहा। वे कुछ देर बाद घर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे नग्न कर दिया और पिटाई की। आरोपियों ने उनका वीडियो बना लिया।
डीएसपी प्रणय कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। इनसे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है।
पानीपत पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मनचलों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के की जाएगी। ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और हर नागरिक खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सके।

Comments


Leave a Reply