अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने सीएलजी के सदस्यों के साथ की बैठक व लिए सुझाव.
BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और यातायात की समस्याओं को जानने व उनका निवारण करने को लेकर लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के कार्यालय में बुधवार को सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह ने बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक के दौरान आए 9 सुझावों पर की गई पुलिस कार्यप्रणाली का अवलोकन कर सीएलजी के सदस्यों से इनका फिडबैक लिया गया। सदस्यों ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए संतुष्टि जाहिर की।
पिछली बैठक के सभी सुझावों पर प्रभावी कार्रवाही हो चुकी है। उक्त सुझाव यातयात, गश्त बढ़ाने व नशे के कारोबार सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के संबंध में थे।
सीएलजी के सदस्यों द्वारा बुधवार को बैठक में 7 नए सुझाव रखे। जो अमर भवन चौक से मैन बाजार में दिन के समय राइडर लगाने, साई बाबा चौक पर साय के समय राइडर लगाने, सलारगंज गेट पर ई रिक्शा की वजह से जाम लगने, समालखा में फ्लाईओवर पुल के नीचे जाम की समस्या, स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूल के पास राइडर व पीसीआर तैनात करने, पानीपत के किला पार्क व समालखा के गोल्डन पार्क में साय के समय नशा करने वालों पर अंकुश लगाने के संबंध में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह ने इन सुझावों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश संबधित पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व अन्य पुलिस से संबधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार की बैठकों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में सीएलजी कमेंटी से एडवोकेट रविंद्र शर्मा सेक्रेटरी पानीपत जिला बार एसोसिएशन, मदन बरेजा, विकाश आहुजा, रामनारायण, संजय वर्मा, सुभाष सैनी, सुभाष वर्मा, बलजीत सिंह, मेहराज हफीजी व सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद मौजूद रहे।

Comments