Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन व 2 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2023, तहसील कैंप के जवाहर नगर में 11 जनवरी की साय घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विकाश पुत्र नरेश व ईश्वर पुत्र तुलसी राम निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विकाश उर्फ गुल्लू के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए साथी आरोपी विकाश उर्फ गुल्लू के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी किये सामान व 20 हजार रूपए की नकदी को तीन हिस्सों में बाटकर चांदी की दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी राह चलते अज्ञात युवक को बेच दी। दोनो आरोपियों ने चोरीशुदा पैसों में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे चोरीशुदा 2 हजार रूपए व दो मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार आरोपी विकाश उर्फ गुल्लू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक महादेव कालोनी में शमशान के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान विकाश पुत्र नरेश व ईश्वर पुत्र तुलसी राम निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए साथी आरोपी विकाश उर्फ गुल्लू के साथ मिलकर करीब 10 दिन पहले तहसील कैंप के जवाहर नगर में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में नौशाद निवासी जवाहर नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना तहसील कैंप में नौशाद पुत्र यासिन निवासी जवाहर नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह 11 जनवरी की साय करीब 7:40 बजे सब्जी मंडी से घर का राशन लेने के लिया गए थे। करीब 8:26 पर पड़ोसी ने फोन कर बताया की घर का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत वापिस घर आया और सामान चैक किया तो अलमारी में रखे 20 हजार रूपए, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चुटकी, एक एलईडी व 3 मोबाइल फोन नही मिले। अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी व उक्त सामान चोरी कर ले गए। नौशाद की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments