Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पानीपत पुलिस ने की पूछताछ. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 जनवरी 2025, सीआईए थ्री पुलिस की टीम अवैध असला सप्लायर को शनिवार को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी नवीन निवासी राक्सेहडा आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने 26 मार्च 2024 को चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास नवाब उर्फ बंगाली निवासी कदमगाची उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल सेक्टर 25 को दो अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने दोनों अवैध देशी पिस्तौल अपने दोस्त नवीन पुत्र राजेंद्र निवासी राक्सेहडा से लेने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना में औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी नवाब उर्फ बंगाली को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी असला सप्लायर नवीन की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस टीम को गत दिनों सूचना मिली कि असला सप्लायर आरोपी नवीन दिसम्बर 2024 में करनाल में अवैध हथियार सहित पकड़ा गया है।
सीआईए थ्री पुलिस की टीम शनिवार को आरोपी नवीन को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी नवीन ने साथी आरोपी नवाब उर्फ बंगाली को दो अवैध देसी पिस्तौल देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी नवीन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments