647 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था
BOL PANIPAT , 02 अगस्त : सीआईए थ्री पुलिस ने समालखा से बिहोली रोड पर गढी छाजू मोड़ के पास एक नशा तस्कर को 647 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहौली निवासी प्रमोद के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत उनकी एक टीम शनिवार शाम को समालखा अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बिहौली निवासी प्रमोद मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। प्रमोद माकद पदार्थ लेकर बेचने के लिए समालखा से बिहौली रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र रमेश निवासी बिहौली के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मतलौडा विरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक पन्नी की तलाशी ली तो अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 647 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले बिहार के गया से एक युवक से उक्त अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। शनिवार को अफीम को बेचने के लिए गढी छाजू मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी पानीपत, पंजाब, उत्तराखंड व राजस्थान में नशा तस्करी चार मामले दर्ज है।

Comments