Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नशा सप्लायर आरोपी डाहर गांव के अड्डे से गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 9 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी नशा सप्लायर आजाद निवासी डाहर को गांव के अड्डे से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन यूपी के बदायू से कम कीमत पर लाकर अपने भाई राजबलिंद्र को बेचने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 9 अक्तुबर को गोहाना रोड पर डाहर गोल चक्कर के पास आरोपी राजबलिंद्र पुत्र बलवंत निवासी डाहर को 9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने की चाहत में उक्त हेरोइन अपने भाई आजाद से कम कीमत पर खरीदकर लाया था।
पुलिस ने नशा तस्कर आरोपी राजबलिंद्र के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी आजाद की पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नशा सप्लायर आरोपी आजाद की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। मंगलवार को गांव डाहर अड्डे पर आरोपी के घूमने बारे गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को अड्डे से गिरफ्तार किया।

Comments