647 ग्राम अफीम तस्करी मामले में नशा सप्लायर बिहार से गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 08 अगस्त : सीआईए थ्री पुलिस ने 647 ग्राम अफीम तस्करी मामले में नशा तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की पहचान भापरा संगम कॉलोनी निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी नशा तस्करी का अवैध काम करने के लिए बिहार में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीते 1 अगस्त को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर समालखा से बिहौली रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ के पास बिहौली निवासी प्रमोद पुत्र रमेश 647 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए समालखा भापरा संगम कॉलोनी निवासी विशाल पुत्र संजय से उक्त अफीम कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा था। थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ करने व नशा सप्लार विशाल के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने आरोपी प्रमोद को माननीय न्यायायल में पेश कर जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रमोद की निशानदेही पर शुक्रवार को आरोपी नशा सप्लायर विशाल को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने प्रमोद को अफीम बेचना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा तस्करी का अवैध काम करने के लिए कई महीनों से बिहार में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। यहा उसने जंगलों में काम करने वाले लोगों के थोड़ी थोड़ी अफीम खरीदकर 650 ग्राम इक्कठी कर कुछ दिन पहले प्रमोद को 1.20 लाख रूपए में बेची थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने प्रमोद से 1 लाख रूपए काफी समय पहले लिए थे, अब 20 हजार रूपए लेकर उसको अफीम देकर गया था। आरोपी विशाल ने अफीम बेचकर हासिल की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी विशाल को पूछताछ के बाद व आरोपी प्रमोद को रिमांड अवधि पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी प्रमोद के खिलाफ पानीपत, पंजाब, उत्तराखंड व राजस्थान में नशा तस्करी के 4 मामले और आरोपी विशाल के खिलाफ पानीपत में मारपीट, चोरी व स्नेचिंग के 4 मामले दर्ज है।

Comments