Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


9.6ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार. पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 अप्रैल : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने समालखा बस अड्डे के पास एक युवक को 9.6ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा आजाद नगर निवासी मोहित के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि समालखा निवासी मोहित मादक पदार्थ लेकर समालखा बस अड्डे के पास बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर समालखा की और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहित पुत्र प्रेम सिंह निवासी आजाद नगर समालखा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9.6ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 2/3 दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और वीरवार को बची 9.6ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए समालखा बस अड्डे के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोहित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply