Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस द्वारा जिला पुलिस लाईन चरखी दादरी मे वाहन संबंधी कंडम सामान की नीलामी के संबंध में आमजन को किया जा रहा सूचित

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत पुलिस द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि जिला पुलिस की चरखी दादरी स्थित पुलिस लाइन में कंडम वाहन संबंधी सामान, जिसमें टायर, ट्यूब, ब्रेक पैड, डिस्क पैड, प्रेशर प्लेट, टाई रॉड, क्लच प्लेट आदि शामिल हैं, की नीलामी दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

इस नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति एवं निवेशक निर्धारित स्थान पर पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पानीपत पुलिस द्वारा अधिक से अधिक इच्छुक व्यक्तियों तक यह सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि सभी इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग लेने का अवसर प्राप्त कर सकें।

नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की जानकारी नीलामी स्थल पर प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर पहुंचकर बोली में भाग लें।

Comments


Leave a Reply