डीएसपी सतीश गौतम ने बच्चों को जागरूक करने को लेकर पुलिस पाठशाला के तहत 100 बच्चों को पुस्तकें भेंट की।
BOL PANIPAT ,29जुलाई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा के प्रांगण में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में डीएसपी सतीश गौतम ने बच्चों को जागरूक करने को लेकर पुलिस पाठशाला के तहत 100 बच्चों को पुस्तकें भेंट की।
उन्होंने कहा कि किताब हमारी बहुत ही घनिष्ट दोस्त हैं हमें इन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें पुस्तकों का सम्मान करना चाहिए और इनका नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन को सुखद व समृद्ध बनाने और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments