Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच से  हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर बढ़ रहा आगे – अनिल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 19, 2023 Tags: , , , , ,

-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 5 महिला लाभार्थियों ने लोगों के बीच साझा किए अपने अनुभव

-बेहतरीन प्रस्तुति देकर बच्चो ने बटोरी तालिया

BOL PANIPAT , 19 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत खंडरा व शेरा गांव में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंडरा गांव मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के बेटे एवं कोऑपरेटिव बैंक पानीपत के डायरेक्टर अनिल पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पद पर आगे बढ़ रहा है। सरकार ने किसानों गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अनेक योजनाएं प्रारम्भ की है जिनका लाभ लेकर वे अपनी स्थिति को बदल रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 5 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस किट भी प्रदान की। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने गांव के लोगों के सामने अपने अनुभव साझा किए व बताया कि किस प्रकार से उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण अपनी अपनी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखें। हर समस्याएं का निदान संभव है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं, सामूहिक व एकल नृत्य प्रस्तुत करके ग्राम वासियों का मन मोहया। हरियाणवी गीत पर स्कूली बच्चों ने बेहतरीन नृत्य कर लोगों का मनमोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा विकसित भारत की शपथ भी ग्रामीणों को दिलाई गई।

शेरा गांव मे आयोजित विकसित भारत के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मतलोडा ब्लॉक समिति चेयरमैन मीना देवी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि नारी  सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। नारी आज हर क्षेत्र में अव्वल है। नारी में वो ताकत है जिस से मुर्दा भी ज़िंदा हो जाते है। हमको गर्व है कि आज देश की सर्वोच्च पदों पर नारी विधमान है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की गांव अनुसार उपलब्धियां की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं को जो 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है वो मुख्यमंत्री मनोहरलाल की दैन है। उन्होंने कहा कि देश मे नल द्वारा शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। 2047 से पूर्व हम विकसित राष्ट्र के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी की मोहताज नहीं है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में गांव के पूर्व सैनिकोंं, खिलाडिय़ों, उत्कृष्ट  उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व चौकीदारी व लोकल कलाकारों, होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सामने नमो दीदी ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सीईओ विवेक चोधरी ने ग्रामीणों को एचएसएलआरएम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अमजऩ एप्प पर मसालों की बिक्री संबंधी मसौदा तैयार करने की तयारी कर रही है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे समहू बना कर स्वयं सहायता समूह से जुड़ सकते हैं। इस कार्य में सरकार उनकी समितियां का पंजीकरण कराने में भी मदद करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार 5 हजार से 20 लाख रुपए तक के लोन एक प्रतिशत की ब्याज पर समूह को उपलब्ध कराती है ताकि वे रोजगार को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ट्रेनिंग भी दिलाई जाती है व उनकी जरूरत अनुसार मदद भी प्रदान की जाती है। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, तहसीलदार अजय सैनी,नवीन लोहान पंचायत अधिकारी, जिला रोजगर कार्यालय अधिकारी रितु, भाजपा नेता रोशन लाल माहला, टेक राम मराठा, सरपंच शेरा सुमन, सरपंच खण्डरा सोनिया, प्रिंसिपल सुरेश, बीआरसी रणधीर मौजूद रहे।

Comments