Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


गांवों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भिजवाएंगे ग्राम सचिव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 फ़रवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए सभी ग्राम सचिवों से कहा है कि वे गांवों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भेजे ताकि ग्रामीण आंचल के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि दो लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य ई- टेंडर के माध्यम से करवाये जाने हैं। ई- टेंडर के विकास के लिए प्रस्ताव पास करवाकर सरकार के पास भेजे जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास कार्यों के लिए ई-टेंडर का सरलीकरण कर दिया है और निर्धारित समयावधि में इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांवों के विकास कार्य सरपंचों की देखरेख में ही करवाए जाएंगे। इसलिए जन-प्रतिनिधि ई-टेंडर प्रणाली को अपनाकर व्यवस्था में पारदर्शिता लाए। उन्होंने कहा कि ई- टेंडर प्रणाली एक पारदर्शी और जवाबदेही आधार है। इस बारे जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास की रूपरेखा तैयार करने में ग्राम सचिव की अहम भूमिका होती है। ग्राम सचिव जन प्रतिनिधियों के साथ तालमेल रखते हैं। जन-प्रतिनिधियों को ई-टेंडर प्रणाली बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी जाए और गांवों के विकास के लिए प्रस्ताव पास करवाकर सरकार के पास भेजे जाए।

Comments