वास्तु दोष के कारण हर व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है : तेरसनाथ जी महाराज
BOL PANIPAT : शिव नगर स्थित अनाथ आश्रम के सामने निशुल्क वास्तु दरबार में गोबरी धाम प्रताप गढ़ से पधारे दैविक गुरू जितेन्द्र महाराज जी के शिष्य तेरसनाथ जी महाराज ने कहा कि शिव भगवान के पसीने से वास्तु शास्त्र उत्पन्न हुआ। वास्तु दोष के कारण हर व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे असाध्य बीमारियां, अकाल मुृत्यु, मानसिक तनाव, बच्चों का कहना न मानना, व्यापार में असफल होना। जब हम प्रकृति की अवहेलना करते हैं तो हमें इन कष्टों से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा तभी मिलता है जब वास्तु दोषों को दूर किया जा है। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग वास्तु दोष के बारे में जानते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तु दोष दूर करने पर अकाल मृत्यु को भी रोका जा सकता है और खुशहाल जीवन जिया जा सकता है। दरबार के दूसरे दिन आज तेरसनाथ महाराज जी ने आज भी बहुत से श्रद्धालुओं के मकान दुकान आदि के नक्शे देखकर उनकी समस्याओं का निवारण किया।

Comments