भव्यता से मनाया गया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव.
BOL PANIPAT : (10 मई) भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज ऊझा रोड, ऊझा गेट स्थित जय माँ बगलामुखी मन्दिर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बहुत भव्यता से मनाया गया। हरियाणा ब्राह्मण सुरक्षा फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने आताताईयों का नाश कर धर्म की स्थापना की थी। भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। हमें भगवान परशुराम जी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर अक्षय मिश्रा ने भागवत कथा के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी से जुड़े भजनों को गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव भगवत दयाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मोहित गौतम, रमेश कौशिक, रत्न शर्मा, नरेश अत्री, महावीर भार्गव, कमलेश शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, रोहित भारद्वाज, रिंकू बांगा, धर्मवीर मलिक, सुरजीत पहलवान, कुलदीप कौशिक, सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Comments