बेलगाम बढ़ती महँगाई, बढ़ती बेरोजगारी व खाद्य पदार्थो पर जीएसटी लगाने व ईडी, सीबीई के दुरुपयोग सहन नही किया जायेगा-कांग्रेस
पानीपत काँग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ लघुसचिवालय पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
BOL PANIPAT ; 5 अगस्त, 2022:- जिला कांग्रेस कमेटी पानीपत द्वारा बेलगाम महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाने व सीबीआई व ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ आज लघु सचिवालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका गया जबरदस्त बारिश के बावजूद कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं का हौंसला बरकरार रहा और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भाजपा सरकार के मुर्दाबाद कट नारेबाजी बीच सभी नेतागण व कार्यकर्ता डटे रहे। लघु सचिवालय में आज 11 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अध्यक्षता में इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। तेज बरसात भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले नहीं तोड़ पाए तमाम कांग्रेस नेताओ ने कहा आज मोदी सरकार आमजन की समस्याओ से ध्यान भटकाने के लिये नये नये हथकंडे अपना रही है ईडी व सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं को फंसाने में लगी हुई है । इस मौके पर इस मौके वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी व खट्टर सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है क्योंकि सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किए गए थे कि महंगाई पर रोक लगेगी।

युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और युवा बेरोजगार होने के चलते अपराध व नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थ पर सरकार ने जीएसटी लगाकर लोगों की कमर तोड़ने का कम किया है। ऐसे में लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है और सरकार कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई व ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी व राहुल गांधी को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिसके विरोध में भी कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर सरकार इन हथकंडों से बाज न आई तो इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे प्रदेश में होगा। काग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा जनविरोधी भाजपा सरकार विरोधी मुर्दाबाद के नारे साबित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस पार्टी के जिंदाबाद के जोरदार नारे गूंजते रहे ।
इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र शाह उर्फ बुल्ले शाह, संजय अग्रवाल, ओमवीर सिंह पंवार, जगदेव मलिक, प्रेम सचदेवा, धर्मपाल गुप्ता, मोहकम छोक्कर, नीरज बाहरी, राजेश चेयरमैन, सचिन कुंडू, डॉ कर्ण सिंह कादियान, बलवान शेरा, शशि लूथरा, धर्मबीर मलिक, खुशीराम जागलान,बलबीर रावल, चांद चौधरी, गुलशन मल्होत्रा, सरदत बलजीत सिंह, कवर सिंह छोक्कर, अंशुल ककड़, सुभाष तंवर, शोर्यवीर कादियान, बिजेन्दर कुटनी, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, धर्मेंदर अहलावत, प्रेम भंडारी, विपुल शाह, मुलखराज गुरेजा, विपिन मलिक, पूर्व पार्षद रामरती, सुरेश बवेजा, जितेंद्र कुंडू, सरदार तेजेंदर मक्कड़, कुणाल छोक्कर, नवीन शर्मा, सरदार जगतार सिंह, अमर सिंह रावल, सरोज सांगवान, रमेश मलिक, इस्लाम अंसारी, सतपाल रोड़, बलवान डीमाना, धर्मवीर गिरोह, पूर्व पार्षद सुनील वर्मा, एडवोकेट नरेश अत्री, सुरेंद्र कादियान, आनन्द कुमार, शमशेर बाल्मीकि, मनोज फौजी, सत्यपाल नरवाल, राजेन्द्र कंडेला सहित काफी संख्या में अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments