Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा अधूरी न रहे -विद्यार्थी सहायता भामाशाह कोष के माध्यम से योजना शुरू की जायेंगी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 26, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,26 फरवरी को हरियाणा प्रदेश वैश्य महा सम्मेलन की जिला इकाई की मीटिंग निजी गार्डन में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजीव जैन मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया प्रभारी एवम अध्यक्षता सुरेन्द्र गर्ग (पूर्व पार्षद ) जिला अध्यक्ष पानीपत ने की हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन जिला इकाईयो के माध्यम से समाज के गरीब विद्यार्थियों की शिक्षा अधूरी न रहे, इसकी चिंता करते हुए विद्यार्थी सहायता भामाशाह कोष के माध्यम से योजना शुरू की जायेंगी जिसके तहत समाज का एक सक्षम व्यक्ति एक गरीब विद्यार्थी को शिक्षा में सहायता के लिए गोद लेगा। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव जैन ने इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कई बार मेधावी छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, इसके लिए सम्मेलन पहल करेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक विद्यार्थी की मदद के लिए 10 हजार वार्षिक राशि दान स्वरूप ली जायेगी। यह दानदाता पर निर्भर है कि वह एक बच्चे को गोद लेता है या ज्यादा को।

राजीव जैन ने कहा कि सम्मेलन का जोर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर रहेगा ताकि समाज आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड प्रध्यापकों की सेवाये लेकर मेधावी छात्रों को निशुल्क ट्यूशन देने के सेंटर भी शुरू किए जायेंगे। इसके अलावा समाज के गरीब व्यक्ति को ईलाज करवाने के लिए डॉक्टरों का पैनल बनाकर सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद करेंगे वह भाजपा पार्षद विजय जैन ने कहा कि समाज की लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करने की आवश्यकता है इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने युवा टीम की घोषणा की जिसमें प्रमोद मित्तल को युवा जिला प्रधान की जिम्मेवारी दी गई और समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन समाज के समाज मे कार्ये को देखते हुए सम्मानित किया इस अवसर पर मंजू गुप्ता, कल्पना गोयल, जिलाध्यक्ष महिला निशा बंसल, डॉ अंजू गर्ग, सोनम अग्रवाल, सुमित मित्तल, शैंकी मित्तल, टिंकू बंसल ,रमाकांत मोदी, संजय गर्ग , समाजसेवी प्रवीण जैन ,अतुल जैन एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Comments