Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक से मारपीट कर बाइक छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 मार्च : सीआईए टू पुलिस टीम ने सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर युवक से मारपीट कर अपाचे बाइक छीनने के दो आरोपियों को मंगलवार शाम को कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धमीजा कॉलोनी हाल भोला चौक नूरवाला निवासी सन्नी उर्फ नेपाली व गांव जसाना शामली यूपी हाल गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी विशाल उर्फ जमुरा के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सन्नी उर्फ नेपाली पुत्र राम कुमार निवासी धमीजा कॉलोनी हाल भोला चौक नूरवाला व विशाल उर्फ जमुरा पुत्र बिनू निवासी जसाना शामली यूपी हाल गीता कॉलोनी नूरवाला के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी राहुल उर्फ भोला के साथ मिलकर 27 फरवरी को दिन में सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर एक युवक से मारपीट कर उसकी अपाचे बाइक छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक छीनने की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में कच्चा कैंप निवासी गुलफाम पुत्र मोहम्मद युनिस की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 27 फरवरी को अमर भवन चौक के नजदीक एक परचून की दुकान में घुसकर दुकान संचालक से मारपीट कर नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। उक्त वारदात बारे थाना किला में अमर भवन चौक निवासी सरदार महेंद्र सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों और फरार उनका साथी आरोपी राहुल उर्फ भोला नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों ने मिलकर नकदी व पैसे छीनने की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। छीन गई बाइक साथी आरोपी राहुल उर्फ भोला अपने साथ ले गया था। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। पुलिस ने अब फरार आरोपी राहुल उर्फ भोला की घरपकड़ शुरू कर दी।

Comments