-मकान से गैस सिलेंडर व मुर्गे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 20 सितम्बर 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने गढ़ सरनाई गांव में मकान से मुर्गे व गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को वीरवार देर शाम सोनीपत के सैनीपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लखन निवासी गढ़ सरनाई के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए आरोपी ने मकान में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा सिलेंडर राह चलते अज्ञात युवक को 1500 रूपये में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में अनुज पुत्र राजपाल निवासी गढ़ सरनाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 2 जुलाई की रात वह घर पर परिवार के साथ खाना खाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा दो मुर्गे व रसोई में रखा गैस सिलेंडर नही मिला। उसे शक है कि गांव निवासी लखन पुत्र जय प्रकाश ने चोरी की है। थाना सेक्टर 13/17 में अनुज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments