पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारों ने व पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
-चारों विधानसभा क्षेत्र से 41 उम्मीदवारों ने विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से व निर्दलीय रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया
-इसराना व समालखा विधानसभा क्षेत्र से 9–9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
BOL PANIPAT,12 सितंबर।
विधानसभा के आम चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। भारतीय चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई व 3 बजे बजे तक जारी रही।
नामांकन दाखिल करने वाले 11 बजे ही रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचने लग गए थे। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर डॉक्टर पंकज यादव के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के व निर्दलीय चुनाव लड़ रहे आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिंदर शाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया व उनके लड़के विपुल ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी पार्टी से रितु अरोड़ा ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि शिवकुमार ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सरोज बाला ने बहुजन समाज पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया व सचिन कुमार ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। रोहिता रेवड़ी ने व हिमांशु शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को अंतिम दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सभी उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म प्रकाश के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
भारतीय जनता पार्टी के महिपाल ढांडा ने कवरिंग कैंडिडेट नीलम सहित चार नामांकन पत्र दाखिल किए। रघुनाथ तंवर ने जेजेपी से रणवीर सिंह ने बीएसपी से नामांकन पत्र दाखिल किया। दीपा रानी ने रणवीर सिंह के कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विजय जैन ,देवेंद्र ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में संजय जैन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में व रमेश सिंगला ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से सचिन कुंडू ने नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि अनु मलिक ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी की तरफ से व गीता संधू ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसराना विधानसभा क्षेत्र से सभी उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी ज्योति मित्तल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।सूरजभान ने आईएनएलडी ,सुनील ने आईएनएलडी कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।सुनील ने जेजेपी की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल किया ।
अमित कुमार ने आप पार्टी और निर्मल ने आप पार्टी कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
राकेश ने निर्दलीय व सत्यवान शेरा ,आशु शेरा व सरिता ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
समालखा विधानसभा क्षेत्र से सभी उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
मनमोहन भड़ाना ने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल किया । परमजीत ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। जयकवर ने आप पार्टी की और से नामांकन दाखिल किया व किरण ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। राजेश ने आईएनएलडी की तरह से व अनिता ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। गंगा राम स्वामी ने जेजीपी की तरफ से नामांकन दाखिल किया। सतीश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

Comments