Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 1, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम छात्रों ने विद्यालय के सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, कंडक्टर, चपरासी सबको तिलक लगाकर उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गीत, कविता के माध्यम से सभी कर्मचारियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनका उत्साह बढ़ाया । बच्चों ने स्वनिर्मित आभार कार्ड भी भेंट किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित कर उनके कार्यों का आभार व्यक्त किया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने उनके सहयोग वह कार्यों के लिए धन्यवाद प्रकट किया व मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी और उनको जलपान के लिए आमंत्रित किया । उन्होंने बच्चों को मजदूर दिवस का महत्व बताया । उन्होंने कहा कि सहायक कर्मचारी के योगदान के बिना विद्यालय और बच्चों की उन्नति संभव नहीं है इसलिए उनकी मेहनत व समर्पण का सबको सम्मान करना चाहिए ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सभी कर्मचारी, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments