कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में पाया ‘रोहित’ ने द्वितीय स्थान
BOL PANIPAT : आज आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पानीपत के विद्यार्थियों ने ‘डी.ए.वी गर्ल्स कॉलेज फॉर विमेन, यमुनानगर’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यमुनानगर के ‘डी.ए.वी कॉलेज’ में महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक ऑनलाइन कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विमेन एवं गर्ल्स इन साइंस’ रहा। इस प्रतियोगिता में बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र ‘रोहित जोशी’ द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।
आई.बी.कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने छात्र को बधाई दी और कहा कि हमारे लिए बड़ा हर्ष व सम्मान का विषय है कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से कॉलेज का नाम रोशन किया है।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. किरण मदन ने भी विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें प्रेरित किया। कानूनी प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. पूनम मदान ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त कमेटी के अन्य सदस्य प्रो. रितिका जताना,प्रो. करुणा सचदेवा,प्रो. आकांक्षा, प्रो. सुखजिंदर व प्रो.राहुल का मुख्य योगदान रहा।

Comments