Monday, June 29, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर महिला को चाकूओं से काटा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 4, 2022 Tags: , , , , ,

दो घंटे बाद आरोपी अपना इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा तो वहां भागने की कोशिश, धरा गया

BOL PANIPAT : पानीपत शहर की गांधी कॉलोनी के एक मकान में घुसकर काम कर रही महिला पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को अनेकों जगहों से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथ-पथ महिला जब दर्द से चिल्लाई तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। इसके बाद महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला को सिविल अस्पताल के लिए भेज दिया गया। महिला को सिविल अस्पताल ले पहुंचे। जहां महिला का इलाज शुरु किया। महिला को देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की पत्नी से महिला के बेटे की थी दोस्ती

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह ने बताया कि वह गांधी कॉलोनी पानीपत का रहने वाला है। वह उग्रा खेड़ी मोड़ स्थित बालाजी कारपेट फैक्ट्ररी काम करता है। वह अपने बेटे मोहित को साथ लेकर सूरत (गुजरात) में नवंबर 2021 में कारपेट का काम करने के लिए गया था। जहां निशा नाम की वर्कर भी काम करती थी। निशा की मोहित के साथ बोलचाल शुरु हो गई थी। निशा के पति का नाम तूफान है। अमरीक ने बताया कि दिसंबर 2021 में वे पानीपत वापिस आ गए थे। 2-4 दिन बाद तुफान की पत्नी निशा भी पानीपत मोहित के पास आ गई थी। इसके अगले दिन निशा का पति तूफान भी उनके घर पहुंच गया। जिसके बाद समझा बुझा कर निशा को उसके पति तुफान के साथ भेज दिया था। 3-4 दिन से तूफान पानीपत आया हुआ था, जिसको अमरीक की पत्नी मोनिका ने देखा था।

2 घंटे बाद आरोपी पहुंचा सिविल अस्पताल, तो धरा गया

वारदात के दौरान आरोपी तुफान के भी हाथ पर चाकू लग गया था। वारदात के करीब 2 घंटे बाद आरोपी अपना इलाज करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां वह एमरजेंसी वार्ड के भीतर गया। वार्ड में पहुंचते ही उसने देखा कि माइनर ओटी में महिला मोनिका का डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। यह देखकर वह दबे पांव वहां से वापिस मुड़ गया। वह वार्ड से बाहर निकलने लगा। इसी दौरान उस पर महिला के परिजनों की नजर पड़ गई। वे उसे देखकर चिल्लाए तो वार्ड में सब हैरत में पड़ गए। जैसे ही परिजनों ने कहा कि यही है मारने वाला। यह सुनते ही आरोपी वहां से भागने लगा। जिसके पीछे-पीछे लोग व पुलिस भी दौड़ पड़ी। करीब 150 मीटर दूर जाकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे चाकू बरामद नहीं हुआ। मगर उसके पास से मिला अन्य सामान पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी को पकड़ कर एमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां उसके हाथ का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Comments