आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में अंतर-संकाय खेल मुकाबले करवाए गये
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 29 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक खेल महोत्सव मनाया जा रहा है | यह महोत्सव ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है | इसमें विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएँ करवाई गयी | 29 अगस्त 2025 को महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्टिर मिगलानी व प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात महाविद्यालय में विद्यार्थियों के अंतर-संकाय खेल मुकाबले करवाए गये जिसमें वॉलीबॉल में आर्ट्स की टीम ने प्रथम व कंप्यूटर साइंस की टीम ने द्वितीय तथा रस्साकस्सी मुकाबले में साइंस की टीम ने प्रथम व आर्ट्स की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
महाविद्यालय प्रबंधक समिति से युधिष्टिर मिगलानी, रवि गोसाई तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेता टीमों को पदक पहनाकर सम्मानित किया तथा जीत के लिए बधाई दी | प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा की 29 अगस्त 1905 को मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था जोकि हॉकी के एक महान खिलाड़ी रहे हैं जिनको हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है | इनके जन्म के दिन को हर वर्ष ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है |

Comments