“बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय के परिसर में आज “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी” का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुपयोगी और बेकार वस्तुओं को नए रूप में प्रस्तुत कर अपनी सृजनात्मकता एवं नवाचार की मिसाल पेश की।यह प्रदर्शनी बायोलॉजिकल एसोसिएशन, केमिकल एसोसिएशन, ईको क्लब तथा पर्यावरण अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
प्रदर्शनी में छात्रों ने पुराने अखबार, बोतलें, टायर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक एवं इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ से उपयोगी सामग्री जैसे– सजावटी वस्तुएँ, पेन स्टैंड, लैंप शेड, टेबल शोपीस तथा अन्य घरेलू सामान तैयार किए। दर्शकों ने विद्यार्थियों की इस रचनात्मकता की खुलकर सराहना की।
प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यार्थियों को प्रेरित भी करती हैं और उन्हें नए विचारों के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर देती हैं। उन्होंने आगे बताया कि ऐसी प्रदर्शनियाँ छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती हैं तथा ‘कचरे से उपयोगी वस्तु’ बनाने की कला विद्यार्थियों को स्वच्छ और हरित भारत अभियान से जोड़ती है। इस अवसर पर इको क्लब की कन्वेनर डॉ अर्पणा गर्ग, केमिकल एसोसिएशन से डॉ. विक्रम कुमार, पर्यावरण विभाग से प्रो अंजलि गुप्ता, डॉ सुनित शर्मा, डॉ पूनम मदान, प्रो अजय पाल, डॉ. राजेश, प्रो. अशवनी गुप्ता, प्रो. निशा, प्रो रुचिका, प्रो. अंजुश्री उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी का समापन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर किया गया।

Comments