Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :आई.बी. महाविद्यालय के जीव विभाग द्वारा विभाग के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता  में प्रथम और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अपने संदेश में विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगी समय में दूसरों से दो कदम आगे रहने के लिए विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं मे पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए।

वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि विभाग अपने  विद्यार्थियों के लिए समय समय पर विभागीय, स्थानीय, राज्य और राष्ट्र स्तर के अनेक कार्यक्रम करवाता रहता है, जिससे  विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन के साथ साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

प्रतियोगिता का संचालन प्रो. मोनिका और प्रो. किरण ने किया। इस अवसर पर प्रो. अंजुश्री, प्रो. रजनी एवं प्रो. भावना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इन प्रतिभागियों मे  काजल (तृतीय वर्ष )  सोनाक्षी (प्रथम वर्ष ) से प्रथम रहे , स्वाति (तृतीय वर्ष) से द्वितीय , निशा (प्रथम वर्ष)  तृतीय  स्थान प्राप्त किया।

Comments