Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल पानीपत में उल्लास कार्यक्रम के तहत परीक्षा का सफल आयोजन, 118 बंदियों ने दी परीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 सितंबर। हरियाणा सरकार के निर्देशन में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे उल्लास प्रोग्राम के तहत आज जिला जेल पानीपत में ‘उल्लास परीक्षा’ का सफल आयोजन किया गया।

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 180 बंदियों का नामांकन  किया गया था। आयोजित परीक्षा में कुल 118 बंदियों ने भाग लेकर परीक्षा दी, जिनमें 109 पुरुष बंदी तथा 9 महिला बंदी शामिल थीं।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि, हमारा मुख्य उद्देश्य जेल में आने वाले निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाकर शिक्षित करना है। शिक्षा के माध्यम से ये बंदी जेल से बाहर जाने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे और अपने जीवन को उन्नत एवं स्वावलंबी बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन भविष्य में भी बंदियों के सुधार, पुनर्वास और शिक्षा से जुड़े इस तरह के कल्याणकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments


Leave a Reply