निर्यात बंधु योजना के अंतर्गत निर्यात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी कॉलेज महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा भारत सरकार के निर्यात बंधु योजना के अंतर्गत एक निर्यात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों को मार्गदर्शन प्रदान करना तथा विद्यार्थियों को यहां निर्यात क्षेत्र के अवसरों से अवगत कराना था।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरुण नरूला (Member business Excellence support team and DGFT)व अभिषेक (Young professional DGFT) रहे । अरुण नरूला ने विद्यार्थियों को निर्यात दस्तावेजीकरण, व्यापार नीतिया, निर्यातको के लिए प्रोत्साहन योजनाएं, स्टार्टअप्स और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सरकारी उपयोग जैसी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि “आज का युग वैश्विक व्यापार का है, जहाँ हर विद्यार्थी के पास निर्यात के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने क्षेत्र के विशेष उत्पादों की पहचान करें और उनकी अंतरराष्ट्रीय मांग को समझें।”व अभिषेक ने इस बात पर बल दिया कि निर्यात केवल एक व्यापार नहीं बल्कि राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में योगदान करने का माध्यम है। छात्रों को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओ और डिजिटल पोर्टलों का लाभ उठाकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाएं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि छात्रों को अब वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए और भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में योगदान देना चाहिए। विभाग अध्यक्ष और कार्यक्रम के कनवीनर डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि आज के सत्र ने हमारे विद्यार्थियों की दृष्टि को व्यापक बनाया है। हमें गर्व है कि हमारे कॉलेज में ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम हो रहे हैं जो छात्रों के करियर को नई शिक्षा देंगे। प्रो. अजय पाल ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्रों में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी । निर्यात जैसे क्षेत्र में युवाओं के लिए अवसर असीमित है। प्रो. माधवी ने कहा कि व्यावहारिक उदाहरणों और विशेषज्ञों के अनुभवो ने छात्रों को नई प्रेरणा दी है ।अब विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इस ज्ञान का उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करें। डॉ ज्योति गहलोट ने कहा कि निर्यात क्षेत्र में करियर बनाने से न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेंगे। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय पाल, प्रो. माधवी व डॉ. ज्योति गहलोट रहे। मंच संचालन प्रो. आंचल बतरा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा, प्रो. साक्षी मुंजाल, प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. रीना, प्रो. मनीत कौर, प्रो. अनु, प्रो. रूबी का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. करुणा, प्रो. रुचिका बत्रा, प्रो. आकांक्षा, प्रो. सोनिया विरमानी, प्रो. जागृति, प्रो. निशा मौजूद रही।

Comments