चैक अप कैंप में 102 मरीजों की आंखें चैक करवाई गई।
BOL PANIPAT : सब्जी मण्डी सनौली रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा आंखों का एक चैक अप कैंप लगाया गया जिसमें लगभग 102 मरीजों की आंखें चैक करवाई गई। सभी को चश्मे एवं दवाईयां निशुल्क दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम कुमार सैनी के सुपुत्र विक्रम सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक का सामाजिक कार्य करना निस्संदेह सराहनीय है। इस अवसर पर नवनियुक्त पार्षद हिमांशु बांगा ने कहा कि मैं सदैव ही बुजुर्गों की सेवा में हाजिर रहूंगा व जो भी सेवा मेरे जिम्मे लगायेंगे उसे जरूर पूरा करने का प्रयास करूंगा। मंच संचालन महामंत्री ओम ढींगड़ा व वेद बांगा ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र दुआ, ओ.पी. चुघ, ईश्वर शर्मा, श्री राम कत्याल, एस.डी. आहूजा, धर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र सोनी, पुरूषोत्तम शर्मा, एम.एल शाही, तिलक राज मिगलानी, प्रताप मदान, एम.एल. पावहा, नरेन्द्र गोयल, बलजीत राय, राकेश गोयल,डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, आर.एन. रावल, इन्दु सिंह रेवड़ी, मनोहर रेवड़ी, नेबराज आहूजा आदि उपस्थित रहे।

Comments