Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी ग्रुप ने किया मैकेनिकल वर्कशॉप का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज मडलौदा, पानीपत में ऑनलाइन वर्कशॉप ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन वर्कशॉप ड्राइव में छात्रों को आज के युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजिस और टेक्नीक्स इस्तेमाल हो रही है उससे छात्रों को अवगत कराया गया। इस वर्कशॉप ड्राइव के मुख्य स्पीकर डा. विकास गोयत,असिस्टेंट प्रोफेसर एस. आर. एम.यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद, प्रोफेसर सुधीर कुमार, प्रिंसिपल, टेरी कॉलेज और डा. सुनील कादयान, असिस्टेंट प्रोफेसर, गंगा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट थे।
डा. दिनेश कुमार राजोरिया, डायरेक्टर और प्रोफेसर नीरज कुमार, डीन एकेडमिक्स ने प्रारंभ में सभी छात्रों को प्रेरित किया और अंत तक पूरी वर्कशॉप लगाने का जोश भरा। इस ऑनलाइन वर्कशॉप में छात्रों को कंपोजिट मैटेरियल का आधुनिक प्रयोग, एयरोस्पेस इंडस्ट्री में एल्यूमीनियम एलॉय का प्रयोग, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, मरीन इंडस्ट्री, फ्लूड मैकेनिक्स, एडवांस वाइब्रेशन लेसन, एडवांस स्ट्रेंथ ऑफ मैटेरियल लेसन आदि से अवगत कराया गया। सभी छात्रों को इस एडवांस वर्कशॉप को अटेंड करके एक नया अनुभव हुआ। सभी वर्कशॉप अटेंड करने वाले छात्रों को प्रामाणिक सर्टिफिकेट्स भी प्रदान किए गए। इस वर्कशॉप में ललित शर्मा, मुकेश, कुलवीर बांगर आदि उपस्थित रहे।

Comments