बीएससी तृतीय के वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग के बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बीएससी तृतीय के वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन कुमार, डॉ. विक्रम, डॉ. प्रवीण द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सहयोग और प्रेम की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन के अनेक पड़ावों में से यह एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव है जब आप महाविद्यालय की शिक्षा पूर्ण करके उच्चतर शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के अनुरूप अपने आप को तैयार करने की प्रेरणा दी और कहा कि महाविद्यालय में बिताया हुआ यह समय आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखेगा और अपेक्षा है कि आप महाविद्यालय के साथ अपने जुड़ाव को इसी तरह से कायम रखेंगे। डॉ. निधान सिंह ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को और कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित भी किया और आने वाली परीक्षाओं के लिए उनको अपनी शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों द्वारा अनेक तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। मंच का संचालन स्नेहा, छवि, अंजलि और गरिमा द्वारा किया गया। प्राणी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने भी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें बोलने की क्षमता का विकास होता है। बीएससी तृतीय वर्ष के हर्षित को मिस्टर फेयरवेल, शालू को मिस एलिगेंट, प्राची को मिस ब्यूटीफुल और अमीषा को मिस फेयरवेल चुना गया। इस आयोजन में प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. अंजूश्री, प्रो. नीलम, प्रो. स्वाति, प्रो. भारती, प्रो. वसुंधरा, प्रो. अन्नु, राम मेहर शर्मा, कविता और रेणु का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments