Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


खरीफ प्याज की खेती के लिए किसानों को किया जा रहा है प्रोत्साहित: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खरीफ प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्याज के बीज पर 500 रूपये प्रति कि.ग्रा. की दर से अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत एक किसान अनुदान पर अधिकतम 8 कि.ग्रा. बीज खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खरीफ प्याज की किस्मों ए.एफ.डी.आर. तथा बीमा सुपर की खरीद पर यह अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।

इन किस्मों के बीज की बिक्री दर 1950 रूपये प्रति कि.ग्रा. है तथा सरकार द्वारा 500 रूपये प्रति कि.ग्रा. अनुदान राशि दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार किसान का हिस्सा 1450 रूपये प्रति कि.ग्रा. है। प्रति किसान को 8 कि.ग्रा. तक बीज अनुदान पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान करनाल, हिसार, तथा नूंह स्थित बीज बिक्री केन्द्र से नियमानुसार बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए किसान बिक्री केन्द्र में फोटो प्रति सहित अपना पहचान पत्र तथा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किए गए पंजीकरण की प्रति अवश्य साथ लेकर जाए।

Comments