ई-खरीद पोर्टल पर मंडी में उपज लेकर आने का शेड्यूल निर्धारित करें किसान
BOL PANIPAT , 08 अक्टूबर–जिला में जारी खरीफ सीजन की फसलों की खरीद को लेकर किसान अपनी सुविधा अनुसार मंडी में उपज लेकर आ सकते है। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए गए है। किसान फसल खरीद को लेकर विभाग के पोर्टल ईखरीद डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन (मंडी वाइज) पर अपना शेड्यूल फिक्स कर सकते हैं। इस कार्य से मंडियों में फसलों की खरीद भी सुचारू रूप से जारी रहेगी और किसानों को भी सुविधा मिलेगी।

Comments