नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को और गहराई व समझ से सम्मानपूर्वक कार्य करने की आवश्यकता : उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-नागरिकों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा जनता समाधान शिविर
-समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी 36 समस्याएं हुई प्राप्त हुई, उपायुक्त ने दिये तत्काल समाधान के निर्देश
-समाधान शिविर में खुले मन से लोगा पहुंच रहे अपनी समस्याओं को लेकर
-जिस विभाग की ज्यादा समस्याएं उसकी जवाबदेही ज्यादा
BOL PANIPAT , 24 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा प्रदेश भर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर सार्थक साबित हो रहे है। जिले में इन शिविरों का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित किए गए जनता समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर आम नागरिक की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है। विभागों के अधिकारी परिपक्कता से कार्य करके लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। आपसी समन्वय से लोगों के कार्य में स्थिरता दिखाई पडऩे लग रही है। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर और गहराई व समझ से सम्मानपूर्वक कार्य करके निदान करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी दमदार भूमिका निभा कर कसौटी पर खरा उतरने की आवश्यकता है। उनकी मेहनत व कर्तव्यनिष्ठïा से ही बदलाव की झलक दिखाई पड़ेगी।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह लगातार समाधान शिविर पर निगरानी बरत रहे हैं। वे स्वयं वर्चऊल रूप से जुडक़र भी समाधान शिविर का अपडेट ले चुके हैं। हर शुक्रवार को समाधान शिविर में पहुंचने वाल समस्याओं की समीक्षा की जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्य के प्रति और गम्भीरता से अपनी डयूटी निभाएं। क्योंकि जिस विभाग की ज्यादा समस्याएं हैं उनकी जवाबदेही ज्यादा होगी।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान को लेकर इस तरह से कार्य करना चाहिए कि उनकी अच्छे अधिकारी की छाप लम्बे समय तक दिखाई पड़े। इसके लिए उन्हें और प्रयास करने होगे। उन्होंने कहा कि यह समाधान शिविर जनसमस्याओं के निदान को लेकर आयोजित किया जा रहा है। अब यह शिविर सप्ताह में मात्र दो दिन आयोजित हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों को अपनी उपस्थिति का ध्यान रखना चाहिए व दो घण्टे जनता की समस्याओं के समाधान को देना सुनिश्चित करना चाहिए।
समाधान शिविर में वीरवार को पैंशन, क्रिड विभाग, पुलिस विभाग से सम्बंधित 36 समस्याएं विभिन्न विभागों से जुड़ी हुई प्राप्त हुई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान कम से कम समय में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं के प्रति और तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिये।
सामाजिक कार्यकत्र्ता रंजिता कौशक ने कुछ जरूरतमंदों की समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी। उन्होंने बलाना, टिटाना व माण्डी के लोगों की बुढ़ापा पैंशन, बिजली बिल में राहत व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध करवाने की उपायुक्त से प्रार्थना की। उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
प्रार्थी प्रियंका वासी गांव जौरासी खास ने दिव्यांग पैंशन बनवाने के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया। उपायुक्त ने तत्काल सम्बंधित विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। सैक्टर 13-17 में तिकोना पार्क के अधुरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तिकोना पार्क वेलफेयर सोसायटी ने प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने सीएमसी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
प्रार्थी सुनील देवी ने विकलांगता पैंशन बनवाने के लिए उपायुक्त से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि वह बीपीएल परिवार से सम्बंध रखती है। वह सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है लेकिन अभी तक उसे विकलांगता पैंशन का लाभ नही मिल पाया है। उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यू को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
एक अन्य प्रार्थी फूलो देवी वासी भगत कॉलोनी ने भी प्रशासन से विकलांग पैंशन बनवाने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि वे 70 प्रतिशत विकलांग है। एक साल से उन्होंने पैंशन के लिए आवेदन किया हुआ है। आय का कोई जरिया नही है। उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यू को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रार्थी दीपक ने उपायुक्त से सेलरी दिलवाने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वह एक प्राईवेट फर्म में काम करता था। उसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने अपने मार्च महीने की सेलरी के लिए उपायुक्त से प्रार्थना की। उपायुक्त ने डीएलसी को कार्यवाही के निर्देश दिए।
एक अन्य मामले में ब्राह्मïण माजरा के प्रार्थीयों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि गांव का राशन डीपो किसी दूसरे गांव के व्यक्ति के पास है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है। उन्होंने गांव के किसी योग्य उम्मीदवार को राशन डीपो अलॉट करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने डीएफएससी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी,सीटीएम टिनू पोशवाल,पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स , विजयपाल मलिक, डीटीओ हजारा सिंह,सी,एलडीएम राजकुमार, पीडब्ल्युडी कार्यकारी अभियंता सावित पानू, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीटीपी संजय आंतिल,एसडीओ कृषि राधे श्याम, डीएचओ शार्दुल शंकर,खेल प्रशिक्षक सुषमा, ईएसआई डॉ. मनिष शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आरओ भूपेंद्र चहल मौजूद रहे।

Comments