किसान 15 फरवरी तक मेरी फसल – मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाएं फसल का पंजीकरण: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 6 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि किसान 15 फरवरी तक अपनी फसल का विवरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण होगा, वही किसान अपनी फसल के बेच पाएंगे और इसके साथ कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे- भावांतर भरपाई योजना, मेरा पानी-मेरी विरासत आदि योजनाओं का लाभ भी तभी मिलेगा जब किसान की फसल का विवरण मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि ई-फसल क्षतिपूर्ति की सूचना देने के लिए भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया वे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर योजाओं का लाभ उठाएं। उपायुक्त ने कहा कि कृषि विभाग, सिचंाई विभाग, जिला बागवानी विभाग, राजस्व विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Comments