किसानों को रबी की फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो: डीसी
1 अप्रैल से सभी मंडियों में होगा गेहूं खरीद का कार्य शुरू: डीसी
रबी की फसल खरीद हेतू सभी मंडियों के लिए डीसी ने नियुक्त किए नोडल एवं निरिक्षण अधिकारी
BOL PANIPAT , 31 मार्च। किसानों को रबी की फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए डीसी सुशील सारवान ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला के सभी खरीद केन्द्रों एवं अनाज मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की खरीदी गई फसलों का भुगतान व नियमित रूप से उठान कार्य को समयबद्ध तरीके से किया जाए। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 1 अप्रैल से सभी मंडियों में गेंहू की फसल खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।
रबी की फसल खरीद हेतू डीसी सुशील सारवान ने जिला की सभी मंडियों के लिए नोडल व निरिक्षण अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिनमें मडलौडा अनाज मंडी के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम पानीपत विरेन्द्र ढुल तथा निरिक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार मडलौडा अनिल कुमार एवं महेन्द्र सिंह कानूनगो को नियुक्त किया है। बाबरपूर अनाज मंडी के लिए जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा एवं सुनील कुमार कानूनगो को निरिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके नोडल अधिकारी भी एसडीएम पानीपत विरेन्द्र ढुल रहेगें। पानीपत अनाज मंडी के लिए नोडल अधिकारी नगराधीश राजेश सोनी तथा निरिक्षण अधिकारी बलवान सिंह नायब तहसीलदार पानीपत और विजेन्द्र सिंह कानूनगो को नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में समालखा अनाज मंडी के लिए अमित कुमार एसडीएम समालखा को नोडल अधिकारी तथा इनके साथ निरिक्षण अधिकारी के रूप में राहूल राठी नायब तहसीलदार समालखा और राजेश कुमार कानूनगो को नियुक्त किया है। सनोली व बापौली अनाज मंडी के लिए भी समालखा एसडीएम अमित कुमार ही नोडल अधिकारी रहेगें। इनके साथ निरिक्षण अधिकारी के रूप में शक्ति सिंह बीडीपीओ बापौली राजेश कुमार कानूनगो व नरेश कुमार कानूनगो निरिक्षण अधिकारी रहेगें। इसराना अनाज मंडी व अहर छिछड़ाना खरीद केन्द्र के लिए नवदीप सिंह एमडी शुगर मील को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ नायब तहसीलदार इसराना सौरव व इरफान अली, प्रताप कानूनगो को निरिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Comments