Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को दिया जाएगा कृषि यंत्रों पर अनुदान. 14 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तिथि: उपायुक्त वीरेंद्र दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अगस्त। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा  फसल अवशेष प्रबंधन के प्रोत्साहन हेतु कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि पंजीकृत किसान समूह/ किसान उत्पादक संगठन/ ग्राम पंचायत को कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापित करने के लिए 80 प्रतिशत या अधिकतम अनुदान राशि व व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत या अधिकतम अनुदान राशि दी जायेगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल  एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर 14 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हंै।  
उपायुक्त ने बताया कि लाभार्थियों का चयन संबंधित जिला स्तर पर गठित कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन उपरांत किसान सूचीबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से मोल-भाव कर अपनी पसंद के निर्माता से कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र निर्माता स्कीम में मशीनों की आपूर्ति हेतु पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा सहायक कृषि अभियन्ता, पानीपत के कार्यालय अथवा टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments