किसानों को देसी गाय की खरीद पर मिलेगा 25 हजार का अनुदान-डी.सी.
BOL PANIPAT , 21 जुलाई। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए देसी गाय की खरीद पर 25 हजार रुपए तक अनुदान देने और जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकार की इस योजना से किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ – साथ स्वदेशी गाय खरीदने में मदद मिलेगी ।
डी.सी. सुशील सारवान ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि देश में हरियाणा पहला राज्य होगा , जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की पहल की गई है । प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य लोगों को अच्छा खान-पान उपलब्ध करवाना है । प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों के लिए पोर्टल बनाया जाएगा । इस पर जमीन की पूरी जानकारी देने के साथ-साथ किसान स्वेच्छा से फसल विविधिकरण अपनाने के बारे में बताएंगे । इस प्रकार विभाग के पास पूरी जानकारी होगी तो उसकी आसानी से मॉनिटरिंग की जा सकेगी ।

Comments