विश्व रक्तदाता दिवसः जिला जेल, पानीपत में रक्तदान शिविर का आयोजन, जेल स्टाफ और परिजनों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
BOL PANIPAT , 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के विशेष अवसर पर जिला जेल, पानीपत द्वारा महानिदेशक कारागार हरियाणा, पंचकुला के निर्देशानुसार एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अधीक्षक जेल संजीव कुमार की अध्यक्षता व डा० रजत व उनकी टीम, सिविल हस्पताल पानीपत के विशेष सहयोग से जेल परिसर में ही आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य “Give Blood, Give Hope, Give Life” के संदेश को सार्थक करना था।
इस मानवीय कार्य में जिला जेल के अधिकारियों, जेल कर्मियों व उनके परिवार के सदस्यो ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। शिविर में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कई लोगों ने जीवन रक्षक बनने का संकल्प लिया।
“एक बार रक्तदान करने से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं- चाहे वह किसी की माँ हो, कोई बच्चा हो या फिर किसी दुर्घटना का शिकार हुआ व्यक्ति।
सिविल सर्जन, पानीपत की मेडिकल टीम की देखरेख में सभी जरूरी मानकों को पूरा करते हुए सुरक्षित तरीके से रक्त एकत्र किया गया। जेल प्रशासन ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Comments