Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव का पर्व-देश का गर्व. मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में निर्वाचन आयोग की सकारात्मक पहल: जिला निर्वाचन अधिकारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2024 Tags:

– जिला स्तर पर निकाले जाएंगे ड्रा, प्रथम विजेता को मिलेगा 10 हजार रुपए का नकद इनाम
– जिला में विद्यार्थियों द्वारा सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करने वाले स्कूल को मिलेगा 25 हजार का विशेष पुरस्कार
– मतदान के दिन वोट करने के बाद विद्यार्थियों को परिजनों के साथ सेल्फी पोर्टल पर करनी होगी अपलोड।

BOL PANIPAT , 21 मई। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हरियाणा की ओर से सकारात्मक पहल की गई है, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस पहल के तहत बच्चों द्वारा इस बार अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और मतदान के दिन वोट डालने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: 10 हजार रुपए, 5 हजार रुपए और 2500 सौ रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के सभी मतदाताओं से बढ़-चढक़र मतदान करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति डालने  का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए  डब्ल्यूडब्ल्यूडबल्यूडॉटसीईओहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/ पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है, जो कि मतदान के दिन यानी शनिवार, 25 मई को खुलेगा। लिंक प्रात: 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने के लिए एक्टिवेट हो जाएगा, जिस पर रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है बल्कि स्कूली बच्चे, जो भावी मतदाता बनेंगे, उन्हें अभी से मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए सजग करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है, इसलिए यह पहल शुरू की गई है ताकि हर मतदाता अपना वोट अवश्य दे।
स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ पंकज यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के प्रति मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व शीर्ष वाक्य दिया है। हरियाणा में भी इस पर्व को अनूठे तरीके से मनाने की पहल की गई है और मतदाताओं को चुनाव मेला देखण जावांगे, सारे वोट डाल के आवांगे जैसे अनेक स्लोगनों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड स्थित स्कूल परिसर में स्वीप कार्यक्रम के कैंपेनर डॉक्टर हितेश चंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए भी अपील करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी हिस्सेदारी भी सुनिश्चित करें।

Comments