बारिश से नहीं हुआ बड़ा नुकसान. जिले में स्थिति नियंत्रण में: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 27 सितंबर। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं वितायुक्त विरेंद्र सिंह कुंडू ने वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से पिछले दिनों तीन दिन तक प्रदेश में लगातार चली बारिश में किसान व आम व्यक्ति को कितना नुकसान हुआ है को लेकर प्रदेश के सभी उपायुक्तों से बात की व स्थिति को जाना। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला पानीपत में 2 लाख 48 हजार एकड़ में खेती की जा रही है जिसमें 1.82 हजार एकड़ में धान की खेती की गई है। 14 सौ 50 एकड़ में बाजरे की खेती की गई है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इन तीन दिनों में 120 एमएम बारिश हुई है जिसमें कई खेतों में पानी खड़ा है कोई खास नुकसान का समाचार नहीं है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि यमुना नदी के किनारे बसे 25 गांवों को सचेत किया गया है कि वे सावधानी बरते व यमुना किनारे ना जाएं। उन स्थानों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया जा चुका है। स्थिति सामान्य है। किसानों की फसले सही हैं। कहीं भी बड़े स्तर पर जल भराव की स्थिति नहीं है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कहीं बड़ी आबादी इस बारिश से प्रभाावित नहीं हुई है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में स्थिति नियंत्रण में है।

Comments