Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों पर प्रशासन ने बरती सख्ती: अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 4, 2025 Tags: , , , , ,

पुलिस विभाग व खनन विभाग की टीम कर रही है सक्रियता से कार्य

BOL PANIPAT , 4 जून। अवैध खनन का कार्य करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। रात्रि के वक्त भी टीम के  सदस्य शिद्दत पूर्वक कार्रवाई कर रहे हैं।
    अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां-जहां अवैध खनन की संभावनाएं नजर आती है वहां पूरी चौकसी बरती जा रही है। पिछले महीने भी अवैध खनन का कार्य करने वालों पर मोटा जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना के भय से अवैध खनन का कार्य करने वाले लोग कतराने लगे हैं।
    जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने को लेकर रोजाना चेकिंग की जा रही है। पुलिस विभाग और खनन विभाग की टीम मिलजुल कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। अवैध खनन की सूचना जैसे ही मिलती है तुरंत विभाग की टीम कार्रवाई करती है। खनन विभाग की मुस्तैदी ने अवैध खनन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

Comments