Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की वारदात में फरार चल रहा पांचवा आरोपी काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2022, हत्या की वारदात में फरार चल रहा पांचवा आरोपी काबू।आरोपी ने अब्दुल मुतलीब व शमशाद उर्फ सानू से 1लाख रुपये लेकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुटानी रोड़ पर पहलवान चोक के नजदीक संजू गुप्ता निवासी जगदीश नगर पानीपत की नवम्बर में गोली मारकर हत्या की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया संजू गुप्ता निवासी जगदीश नगर पानीपत की हत्या के मामले में फरार चल रहे पाचवे आरोपी शाहनवाज पुत्र सफिक अहमद निवासी मंसूर सराय बिजनौर यूपी को बुधवार साय सीआईए-टू पुलिस की टीम ने काबू करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी शहनवाज पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रह रहा था। सीआईए-टू पुलिस टीम को बुधवार साय आरोपी के अनांज मंडी कट के पास घूमने बारे सूचना मिली थी तो पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस दे आरोपी को काबू किया। आरोपी ने अब्दुल निवासी हाली कॉलोनी व शमशाद निवासी चांदपुर बिजनौर यूपी हाल छोटूराम चोक पानीपत से एक लाख रूपए लेकर अपने साथी रियासत निवासी जसपुर उधम सिंह नगर उतराखंड व सुहेल निवासी शेरकोट बिजनौर युपी के साथ मिलकर नवम्बर में संजू गुप्ता को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या की थी। सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में आरोपी अब्दुल, शमशाद, रियासत व सुहेल को जनवरी में गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की अवैध एक देसी पिस्तौल, एक बाईक व दो मोबाइल फोन बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। आरोपी शाहनवाज फरार चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग कि अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने के लिये आरोपी शाहनवाज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

हत्या की उक्त वारदात बारे थाना किला में मृतक संजू गुप्ता के भाई राजू गुप्ता पुत्र राम बाबु निवासी चावला कॉलोनी पानीपत ने 17 नवम्बर को शिकायत देकर बताया था की वह साय करीब 7 बजे जगदीश नगर में भाई संजू के घर गया था। इसी समय शौकीन निवासी काबुली बाग भागता हुआ वहा पर आया और उसने बताया कि वह संजू के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। बाइक को वह चला रहा था संजू पीछे बैठा था। कुटानी रोड पर पहलवान चौक के नजदीक फैक्टरी के पास पहुंचने पर पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलन होने के कारण जमीन पर गिर गए। इसी दौरान आरोपियो ने संजू को पिस्तौल से 2/3 गोलियां मार संजू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शौकीन ने बताया की आरोपियो ने उसके उपर भी फायर किया उसने भागकर जान बचाई। बाइक सवार अज्ञात दोनो युवको ने सिर पर हेल्मेट पहने हुए थे। थाना किला पुलिस ने राजू की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरु कर दी गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होने ब्लाइंड मर्डर की उक्त वारदात कि जांच व आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेवारी सीआईए-टू पुलिस टीम को सौपी थी। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने विभिन्न तकनीकि पहलुओं पर जांच करते हुए जनवरी में अब्दुल मुतलीब निवासी हाली कॉलोनी व शमशाद उर्फ सानू निवासी चांदपुर बिजनौर यूपी हाल छोटू राम चौक हाली कॉलोनी पानीपत को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने 1लाख रूपए देकर भांजे शहनवाज निवासी मंसूर सराय बिजनौर यूपी से संजू गुप्ता की हत्या करवाने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने बताया था की शहनवाज ने हत्या करने के लिए अपने साथ रियासत उर्फ सलीम निवासी जसपुर उधमसिंह नगर उतराखंड व सुहेल निवासी शेरकोट बिजनौर यूपी को तैयार कर वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध देसी पिस्तौल व रौद खरीदे, आरोपी रियायत व सुहेल ने बिजनौर यूपी से एक मोटर साईकिल चोरी की। शहनवाज, रियासत उर्फ सलीम व सुहेल चोरी की उक्त बाइक पर सवार होकर पानीपत आए और संजू गुप्ता की 2/3 दिन रेकी कर 17 नवम्बर को मौका मिलते ही कुटानी रोड पहलवान चौक के नजदीक संजू गुप्ता को पिस्तौल से गोली मार हत्या कर मौके से फरार हो गए थे।

आरोपियों से पुछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी अब्दूल व शमशाद पहले संजू गुप्ता से साथ मिलकर जूआ का अवैध धंधा करते थे। करीब 5/6 महिने पहले संजू गुप्ता ने अलग से जूआ का अवैध धंधा शुरू कर दिया था। इससे आरोपी अब्दूल व शमशाद को नुकशान हुआ तो दोनो ने मिलकर संजू गुप्ता की हत्या करवा दी। पुलिस को दोनो आरोपियों पर संजू गुप्ता की हत्या का शक ना हो इसके लिए दोनो वारदात से 4/5 दिन पहले ही यूपी में शमशाद के गांव चांदपुर चले गए और वहा पर दोनो ने अपने फोन बंद कर लिये थे।

Comments